सहारनपुर। उत्तर प्रदेश व्यापारी उद्योग बन्धु व्यापार मण्डल के
कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नाथीराम पठेडिया ने व्यापार मण्डल की सभी
कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि
अगर कोई भी व्यापार मण्डल के नाम का उपयोग करेगा तो वह अवैध माना जाएगा।
उ.प्र.व्यापारी उद्योग बंधु व्यापार मण्डल के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष
नाथीराम पठेड़िया ने यहां जारी एक बयान में बताया कि व्यापार मण्डल के
प्रदेश अध्यक्ष मौ.शाहिद अंसारी का निधन विगत 21 अगस्त को हो गया था
जिससे व्यापार मण्डल द्वारा व्यापारियों की समस्याओं का समाधान नहीं हो
पा रहा है। जिसके चलते उन्होंने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते
व्यापार मण्डल की सभी कार्यकारी तत्काल प्रभाव से भंग कर दी है। कोई भी
पदाधिकारी या सदस्य व्यापार मण्डल की पद या सदस्यता का उपयोग नहीं करेगा।
उन्होंने कहा कि नये पदाधिकारियों का चयन चुनाव के माध्यम से कराया
जायेगा।
उ.प्र.व्यापारी उद्योग बंधु व्यापार मण्डल की सभी इंकाईयां भंग