सहारनपुर। समस्त भारत में अपार श्रद्धा के साथ मनाया जाने वाला पावन पर्व
छठ पूजा आज हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कोविड-19 की दृष्टिगत जिला
प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने मानकमऊ घाट सहित लालदास बाडे पर भी पर्याप्त
पुलिस बल तैनात किया गया था और सभी को सोशल डिस्टेसिंग व मास्क के लिए
प्रेरित किया ताकि किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न घटे। हजारों की
संख्या में पूर्वांचल वासियों का छठघाट पर आकर अपने संतान की दीर्घायु,
सुख-समृद्धि की कामना की। जनपद के कोने-कोने से श्रद्धालु बसों, कारों,
आटो रिक्शा एवं अन्य संसाधनों से आकर पूजना अर्चना की। शाम को डूबते
सूर्य को अर्द्ध देकर वापस अपने घरों में जाकर पुनः प्रातः 3 बजे से ही
श्रद्धालुओं का पहंुचना प्रारंभ हो गया। देखते ही देखते छठ घाट पर आस्था
का सैलाब उमड़ गया। और सूर्याेदय के बाद अन्तिम अर्द्ध छठ पूजा का विधि
विधान से व्रत को पूर्ण किया गया। इस बार श्रद्धालुओं की संख्या में
अप्रत्याशित बढोत्तरी हुई है। धार्मिक आस्था का पर्व छठ पूजा की महत्ता
देखते ही बनती थी। महिलाओं, पुरूषों, बच्चों व वृद्धों की अपार भीड़ से छठ
घाट की शोभा देखते ही बनती थी। गुंजायमान जयकारों और भोजपुरी छठ गीतों से
वातावरण भक्तिमय बना रहा।
नगर निगम द्वारा छठ घाट पर टैन्ट, लाईट, सफाई, यातायात आदि कार्य का
सुचारू रूप से सम्पन्न कराया गया। श्री यादव ने बताया कि इस बार
श्रद्धालुओं की संख्या में अप्रत्याशित बढोत्तरी हुई है। धार्मिक आस्था
का पर्व छठ पूजा की महत्ता देखते ही बनती थी। महिलाओं, पुरूषों, बच्चों व
वृद्धों की अपार भीड़ से छठ घाट की शोभा देखते ही बनती थी। गुंजायमान
जयकारों और भोजपुरी छठ गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, डीआईजी उपेन्द्र अग्रवाल, एसएसपी डा. एस.चनप्पा,
नगर आयुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह ने बड़ी नहर मानकमऊ स्थित छठ घाट पर पहुंचकर
भगवान भास्कर का आशीर्वाद लिया तथा छठ श्रद्धालुओं को छठ पर्व की बधाई
दी।