सहारनपुर। लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री
स्व.राम विलास पासवान द्वारा भारत सरकार रेलमंत्री के मंत्रालय में उत्तर
रेलवे मंडल अम्बाला डिवीजन में सौराज सिंह पंवार को सदस्य मनोनीत कर
पिछड़े समाज को सम्मान देने का कार्य किया गया है। लोजपा प्रदेश सचिव
हरिओम पासवान ने चौ.सौराज सिंह का नगर आगमन पर फूल मालाएं पहनाकर जोरदार
स्वागत किया। इस अवसर पर सोराज सिंह ने कहा कि पार्टी ने जो सम्मान
उन्हंे दिया है उसका वह हमेशा ऋणी रहेेगे तथा हमेशा पार्टी को मजबूती
प्रदान करने का कार्य करेंगे। स्वागत करने वालो में श्रीमती कुसुम देवी,
मौ.मुस्तफा, सलमान, सलीम चौधरी, नंद किशोर, सीता देवी, मौ.मुस्तफा आदि
मुख्य रहे।
सौराज बने अम्बाला डिवीजन के रेलवे बोर्ड सदस्य