सहारनपुर। व्यापारी एकता व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष मौ.नदीम कुरैशी
ने प्रमुख व्यापारी नेता युनूस सिद्दिकी को व्यापार मण्डल का जिलाध्यक्ष
नियुक्त करने की घोषणा की। व्यापारी एकता व्यापार मण्डल की बैठक में
प्रदेश अध्यक्ष मौ.नदीम कुरैशी ने सर्वसम्मति से युनूस सिद्दिकी को
जिलाध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की। बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि
आज युनूस सिद्दिकी को जिलाध्यक्ष बनाकर व्यापार मण्डल व व्यापारियों को
मजबूत करने का काम किया गया। अब व्यापारियों की लडाई को मजबूती से कार्य
करने का कार्य किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि सभी व्यापारी कोविड 19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए
व्यापार करेंगे तथा जिला प्रशासन के सभी दिशा निर्देशों का पालन करें।
बैठक में नदीम सिद्दिकी, आसिफ , राजन, असजद खान, दानिश मिर्जा, विशाल
कुमार, जीशान मलिक, शहजाद अल्वी, फतेह खान, साजिद अंसारी, ताज मौहम्मद,
उसमान अली, रोहित, सरफराज अली, साजिद, अब्दुल करीम आदि मौजूद रहे।
सहारनपुर में व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष को नियुक्ति पत्र सौंपते प्रदेश पदाधिकारी: युनूस सिद्दिकी बने व्यापारी एकता व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष