प्रशिक्षण शिविर में भाजपा कार्यकर्ता शालीनता का पाठ पढ़े: जिलाध्यक्ष


सहारनपुर। मंडल-प्रशिक्षण-वर्ग-कार्यशाला के निमित बैठक मंे जिला
संयोजकों, जिला पदाधिकारी गण,मंडल प्रभारी गण,मण्डल अध्यक्षों के साथ
कार्य योजना पर जिला अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र सैनी ने चर्चा की एवं आगामी
मंडल प्रशिक्षण वर्गाे को  सफल बनने के लिए निर्देशित किया। जिला अध्यक्ष
डॉक्टर महेंद्र सैनी ने सभी जिला पदा पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्ष सेक्टर
प्रभारी सेक्टर संयोजक व कार्यकर्ताओं से विस्तार पूर्वक बताया की भारतीय
जनता पार्टी जिला में चल रहे प्रशिक्षण शिविरों में किस प्रकार से किन
विषयों पर क्या कार्य करने हैं  अब तक के सभी मंडल प्रशिक्षण बहुत ही
सफलता पूर्वक हुए हैं उनके लिए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी एवं 3 मंडलों
के प्रशिक्षण शिविर अभी बाकी है उनके लिए सभी जिले के पदाधिकारी मंडल के
पदाधिकारी मंडल के अध्यक्षों को पूरी निष्ठा से प्रशिक्षण शिविर मैं लगना
है वह प्रशिक्षण में आने वाले कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के
बारे में अच्छा सीखने व समझने को मिले व नया कार्यकर्ता भारतीय जनता
पार्टी के इतिहास एवं विकास के बारे में जाने भारतीय जनता पार्टी की
स्थापना कब हुई थी किस तरीके से भारतीय जनता पार्टी ने अब तक का सफर तय
किया है भारतीय जनता पार्टी का अच्छा कार्यकर्ता कैसा होना चाहिए भारतीय
जनता पार्टी का कार्यकर्ता सबसे अलग है भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता
की पहचान सबसे अलग होनी चाहिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को
अपने क्षेत्र में किस तरह का व्यवहार लोगों से रखना चाहिए यह सब
प्रशिक्षण में नए कार्यकर्ता को अच्छे तरीके से सिखाना है व नए
कार्यकर्ता का निर्माण करना है इस अवसर पर प्रशिक्षण शिविर के संयोजक एवं
पूर्व जिला अध्यक्ष मेला राम पूर्व, जिला विजेंद्र कश्यप जी, जिला
महामंत्री पवन सवई जी, जिला उपाध्यक्ष अजीत राणा जी, खुशीराम कश्यप जी,
नितिन राणा जी, जिला मीडिया प्रभारी विपिन चौधरी जी, मंडल अध्यक्ष सुभाष
चौधरी जी, विनोद चौधरी जी, रामनाथ जी, राजकुमार शर्मा जी ,राजू पंडित जी
आदि कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।


Popular posts
भारतीय सेना के शौर्य का इतिहास सबके लिए प्रेरणा: शीतल टण्डन जिला व्यापार मण्डल द्वारा 1971 के भारत-पाक युद्ध के 50वें विजय दिवस पर शहीद मीनार पर शहीदों को नमन
Image
अपराध की रोकथाम के लिए पुलिस कप्तान का'आपरेशन थर्ड आई' अर्जुन सिंह भंडारी
Image
देसी मदिरा की दुकान पर मिलावटी शराब का धंधा जोरों पर आबकारी टीम ने छापा मारकर चार लोगों को अवैध शराब सहित दबोचा- Headlines Hindustan
Image
थाना मिर्जापुर पुलिस तथा बदमाश के बीच हुई जबरदस्त मुठभेड़ में बदमाश सहित एक उप निरीक्षक भी घायल
Image
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन से जुड़े पत्रकारों द्वारा 24 घण्टे का अल्टीमेटम देते ही थाना जनकपुरी पुलिस को करना पड़ा जीशान गाढ़ा को गिरफ्तार
Image