सहारनपुर। मूलकिस्तानी जन मोर्चा मिशन इंसाफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध
ललित ने कहा कि बिहार की जनता की मन की बात सुनकर यह साफ हो गया है कि
यदि ईवीएम में किसी प्रकार की कोई गडबडी न की गयी तो बिहार में भाजपा का
सूपड़ा साफ हो जायेगा।
सुबोध ललित ने कहा कि विकास व धर्म के नाम पर लोगों को सब्जबाग दिखाकर
भाजपा ने देश की जनता के साथ छलावा कर उनकी भावनाओं को आहत किया है। जनता
अब बिहार के चुनाव में भाजपा को पटखनी देने काम करेगी और और बिहार के नये
मुख्यमंत्री के रूप में आर.जे.डी. नेता तेजस्वी यादव को चुनेगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा की करनी और कथनी में काफी अंतर है, भाजपा देश की
जनता को छलने का काम कर रही है, जनता अब इनकी जुमलेबाजी को समझ चुकी है
और अब जनता पूरे देश से भाजपा का सूपड़ा साफ करने की तैयारी में है।
भाजपा बिहार में धरातल तक पहुंचेगी: सुबोध ललित तेजस्वी की ललकार से भाजपा पस्त