सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में विधान सभा के लिए 2020 में होने वाले आम
चुनावों से पहले राज्य में कांग्रेस पार्टी को तगड़ा झटका मध्य प्रदेश एवं
राजस्थान की तर्ज पर लग सकता है। प्रदेश स्तर के कई प्रभावशाली नेताओं को
कई गैर कांग्रेसी दलों के नेता अपने सम्पर्क में लिये हुए है। दिल्ली के
सियासी गलियारों से मिल रही खबरों के मुताबिक हरियाणा, पंजाब, उत्तराखण्ड
समेत उत्तर प्रदेश के एक सिख नेता को शीघ्र ही एक गैर कांग्रेस पार्टी
राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपने का फैसला कर सकती है। अगर ऐसा
होता है तो उक्त सिख नेता के साथ ही उत्तर प्रदेश कांग्रेस तथा उसके
अनुसांगिक संगठनों के कई पूर्व तथा वर्तमान पदाधिकारी कांग्रेस छोड़ सकते
हैं। सियासी दल में दिल्ली, पंजाब के अब इस नई पार्टी को दलित, पिछड़े एवं
अल्पसंख्यक वर्ग में स्वीकार किया जा रहा है। इसी सबको भांपते हुए इसी
सियासी पार्टी उत्तर प्रदेश में अपना जनाधार बढना शुरू कर दिया है। राज्य
में विधानसभा के आम चुनावों से पहले कांग्रेस में होने वाली यह बिखराव
पार्टी के लिए एक झटका माना जाएगा।
आम विस चुनाव में लगेेगा कांग्रेस को झटका
• SKS NEWS भारत की बात