सपाईयों ने चौ.यशपाल सिंह की 99वीं जयंती पर भावपूर्ण स्मरण किया:


सहारनपुर’ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रखर राजनीतिज्ञ,पूर्व
कैबिनेट मंत्री,सांसद,विधायक व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
चौधरी यशपाल सिंह की 99 वीं जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया तथा उनके
आदर्शों सिद्धांतों का अनुसरण समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प
लिया।
स्थानीय अंबाला रोड स्थित जिला सपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में
पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी यशपाल सिंह के
चित्र पर पुष्प अर्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये। कार्यक्रम को
संबोधित करते हुए सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष
चंद्रशेखर यादव ने कहा कि चौधरी यशपाल सिंह ने हमेशा दबे कुचले लोगों की
लड़ाई बड़ी मजबूती के साथ लड़ने का काम किया तथा विभिन्न संविधानिक पदों पर
रहते हुए अपने ऊपर आरोप नहीं लगने दिया उन्होंने कहा कि चौधरी यशपाल सिंह
ने अपनी राजनीति के बल पर पूरे देश में सहारनपुर को पहचान दिलाई।
सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष मजहबी खान ने कहा कि चौधरी यशपाल सिंह
राजनीतिज्ञ होने के साथ ही राजनीति की पाठशाला थे उन्होंने सदैव उसूलों
की राजनीति कर एक आदर्श स्थापित करने का काम किया उन्होंने कहा कि चौधरी
यशपाल सिंह के आदर्शों व सिद्धांतों को अपनाना ही उन्हें सच्ची
श्रद्धांजलि होगी।
सपा महानगर अध्यक्ष मोहम्मद आजम शाह व जिला उपाध्यक्ष चौधरी अब्दुल गफूर
ने कहा कि चौधरी यशपाल सिंह अनुशासन प्रिय थे जिन्होंने अपनी राजनीति
इच्छाशक्ति के बल पर हमेशा सदैव सफलता अर्जित की।उन्होंने कहा कि चौधरी
यशपाल सिंह आज भी अपने विचार धारा के बल पर लोगों के दिलों में जिंदा है
उन्होंने कार्यकर्ताओं से चौधरी यशपाल सिहं के आदर्शों को अपनाने का
आह्वान किया।
इस दौरान सपा जिला अध्यक्ष चौधरी रूद्रसैन के प्रतिनिधि चौधरी प्रवीन
बान्दुखेड़ी, कुलदीप यादव, आकाश खटीक, राव वजाहत,चंद्रपाल नयागाँव, फैसल
सलमानी, रवि कम्बोज, जमाल साबरी, हसीन कुरैशी, ललित यादव, रविकांत यादव,
विशाल यादव, मोहित कशयप, दीपक यादव, विजय कुमार,आदि मौजूद रहे।


Popular posts
भारतीय सेना के शौर्य का इतिहास सबके लिए प्रेरणा: शीतल टण्डन जिला व्यापार मण्डल द्वारा 1971 के भारत-पाक युद्ध के 50वें विजय दिवस पर शहीद मीनार पर शहीदों को नमन
Image
अपराध की रोकथाम के लिए पुलिस कप्तान का'आपरेशन थर्ड आई' अर्जुन सिंह भंडारी
Image
देसी मदिरा की दुकान पर मिलावटी शराब का धंधा जोरों पर आबकारी टीम ने छापा मारकर चार लोगों को अवैध शराब सहित दबोचा- Headlines Hindustan
Image
थाना मिर्जापुर पुलिस तथा बदमाश के बीच हुई जबरदस्त मुठभेड़ में बदमाश सहित एक उप निरीक्षक भी घायल
Image
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन से जुड़े पत्रकारों द्वारा 24 घण्टे का अल्टीमेटम देते ही थाना जनकपुरी पुलिस को करना पड़ा जीशान गाढ़ा को गिरफ्तार
Image