सहारनपुर: रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के गांव उमाही कलां में अज्ञात हमलावरों ने राज सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई और फरार हो गए, अचानक हुई इस घटना से पूरा गांव सकते में आ गया। ग्रामीण गंभीर रूप घायल राज सिंह को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे है पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
जानकारी के अनुसार हमलावरों ने राज सिंह के घर पर ही धावा बोलकर उन पर गोलियां बरसाई हैं।
और करीब नों राउंड फायर किए , हमलावर राज सिंह को मरा समझ कर मौके से फरार हुए ।
घटना में गंभीर रूप से घायल हुए राज सिंह को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे है जहां उसकी नाजुक बनी हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही
एसपी सिटी विनीत भटनागर आला अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे है
रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के गांव उमाही कला में अज्ञात हमलावरों राज सिंह पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां
• SKS NEWS भारत की बात