सहारनपुर। राष्ट्रीय जाट संरक्षण समिति सहारनपुर के पदाधिकारियों एक
महत्वपूर्ण बैठक पंजाबी बाग स्थित अरूण चौधरी के आवास पर आयोजित की गयी।
बैठक में हाथरस में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व
सांसद मा.जयंत चौधरी व रालोद कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार एवं
लाठीचार्ज की निंदा की गयी।
बैठक को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव चौ.धीर सिंह ने कहा कि जयंत
चौधरी पीडित परिवार को सांत्वना देने के लिए जा रहे थे। पुलिस प्रशासन ने
जान बूझकर रालोद कार्यकर्ताओं पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज किया जिसको जाट
समाज बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा और आने वाले विधान सभा चुनाव में
भारतीय जनता पार्टी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
प्रदेश महासचिव संगठन सचिन चौधरी ने बोलते हुए कहा कि प्रदेश में कानून
व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। आये दिन महिलाओं के साथ बलात्कार लूट
और कत्ल की घटनाएं हो रही हैं। हर वर्ग दुःखी है, किसान, व्यापारी,
मजदूरी सभी परेशान हैं। समिति महामहिम राष्ट्रपति से मांग करती है कि
उत्तर प्रदेश सरकार को तत्काल बर्खास्त कर तुरंत राष्ट्रपति शासन प्रदेश
में लगाया जाये।
बैठक में मुख्य रूप से अनिल चौधरी, रोहित चौधरी,गजेन्द्र चौधरी, आशीष
चौधरी, पंकज चौधरी, सुमित चौधरी, मनोज कुमार, राम मेहर, परीक्षित चौधरी
आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
आर्य जाट समाज कल्याण समिति सहारनपुर के पदाधिकारियों की आपातकालीन बैठक
संगठन के कार्यालय पर हसनपुर चुंगी दिल्ली रोड पर आयोजित की गयी। बैठक की
अध्यक्षता चौ.बख्तावर सिंह ने की ।
बैठक में देश में बढ़ रहे बलात्कारों के प्रकरण पर गहरी चिंता व्यक्त की
गयी। पदाधिकारियों का मत है कि इस विषय में जहां शासन-प्रशासन की ढिलाई
जिम्मेदार है, वहीं समाज को भी इस विषय में गंभीर चिंतन-मनन करने की
आवश्यकता है।
बैठक में 4 अक्टूबर को हाथरस मंें किसान मजदूरों के नेता जयंत चौधरी पर
किये गये लाठीचार्ज की घोर निंदा की गयी। जयंत चौधरी एक सभ्य, अनुशासित
एवं शांतिप्रिय नेता हैं। जयंत चौधरी पर किये गये हमले से यह स्पष्ट होता
है कि यह हमला ऊपर के इशारों पर किया गया है। उन पर किए गए हमले से यह भी
सिद्ध होता है कि प्रदेश सरकार नहीं चाहती कि वास्तविकता उजागर हो सके।
इस सरकार के रहते हुए सीबीआई की जांच से भी पीड़ित पक्ष को न्याय मिलने की
आशा नहीं है। आज की यह बैठक महामहिम राष्ट्रपति से मांग करती है कि योगी
सरकार भंग कर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाये।
बैठक में सचिन चौधरी, रणवीर सिंह, धीरज सिंह, रघुवीर मलिक, चौ.धीर सिंह,
गुरदीप सिंह, सुभाष चौधरी, नीरज पुनिया, डा.आजाद, पुष्पेन्द्र चौधरी,
राजबीर सिंह, जसवंत सिंह आदि उपस्थित रहे।
रालोद कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की
• SKS NEWS भारत की बात