फोटो-पॉलिथीन दुकानदार पर जुर्माना लगाते प्रवर्तन दल अधिकारी पॉलिथीन के खिलाफ निगम ने फिर चलाया अभियान, जुर्माना वसूला


सहारनपुर। नगर निगम ने पॉलिथीन के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। विभिन्न
स्थानों  पर दुकानों पर छापा मार कर पॉलिथीन जब्त की गयी और हजारों रुपये
का जुर्माना भी लगाया गया।
प्रर्वतन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी खाद्य एवं सफाई निरीक्षक चंद्रपाल
यादव, आशीष व नत्थीलाल के साथ जामा मस्जिद के निकट सब्जी मंडी पहुंचे और
अनेक सब्जी व फल विक्रेताओं की दुकानों पर छापा मारकर काफी मात्रा में
पॉलिथीन जब्त की और तीन हजार सात सौ रुपये जुर्माना लगाया। इसके अलावा
इंद्रा चौक व रहमानी चौक के निकट भी अनेक दुकानदारों के यहां छापा मारकर
पालिथीन जब्त करने के साथ ही आठ हजार रुपये जुर्माना भी वसूल किया गया।
कर्नल नेगी ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दोबारा सामान
बेचने में पॉलिथीन का उपयोग करते हुए पाये गए तो उन पर भारी जुर्माना
किया जायेगा। उन्होंने कहा कि बार बार समझाया जा रहा है कि पॉलिथीन मानव
जीवन के लिए सबसे बड़ा खतरा है, इसके उपयोग से लोगों में अनेक घातक
बिमारियां पनप रही हैं।  कार्रवाई के दौरान सेनेट्री इंस्पैक्टर आनंद व
महेश राणा तथा प्रवर्तन दल के हेमराज, विक्रम, शिवकुमार, संदीप आदि जवान
भी साथ रहे।

‘‘ उत्तर प्रदेश देश में दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में प्रथम स्थान पर’’
सहारनपुर। कृषि के साथ किसानों की जीविका पशुपालन से चलती रही है।
ग्रामीण अर्थव्यवस्था में पशुपालन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। पशु,
कृषि, खाद, खाद्यान्न एवं ऊर्जा के अच्छे óोत रहे हैं। जनसंख्या की
वृद्धि से उ0प्र0 देश का सबसे बड़ा प्रदेश होने के साथ ही यहाँ विकास की
अपार सम्भावनायें हैं। पशुपालन प्रदेश मंें गरीब, ग्रामीण, जीवन की
आजीविका के प्रमुख आधार रहे हैं। गाय, भैस, बकरी, भेड़, सुअर, मुर्गी आदि
पशुधन कृषि के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में
महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रदेश सरकार पशुधन विकास के क्षेत्र में
विभिन्न कार्यक्रमों उन्नत प्रजनन, पशु रोग नियंत्रण, उन्नत पशुपोषण,
आधुनिक पशुधन प्रबन्धन आदि के माध्यम से दुग्ध व पशुधन की उत्पादकता में
वृद्धि कर रही है। सरकार के कार्यक्रमों से गरीब पशुपालकों, निर्बल वर्ग
के व्यक्तियों, भूमिहीन श्रमिकों की आजीविका तथा उनका आर्थिक उन्नयन हो
रहा है, साथ ही उनका कुपोषण भी दूर हो रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा दुग्ध
उत्पादन हेतु किये गये विभिन्न कार्यो का ही परिणाम है कि उ0प्र0 देश में
दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में प्रथम स्थान पर है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने पशुधन विशेषकर गोवंश के
संरक्षण पर विशेष बल दिया है। निराश्रित/बेसहारा गोवंश के संरक्षण के लिए
प्रदेश में कई वृहद गोसंरक्षण केन्द्र बनाये गये हैं। पशुधन के सर्वांगीण
विकास हेतु पशुपालकों, कृषकों के हित में संचालित लाभकारी योजनाओं मंे
गति प्रदान करने के लिए नये-प्रयोगों के साथ प्रदेश में नई योजनाओं के
माध्यम से कार्यक्रम लागू किये जा रहे हैं। प्रदेश सरकार की नीति है कि
किसानों की आय वर्ष 2022 तक दोगुना किया जाय। किसानों की आय में वृद्धि
हेतु पशुपालन बहुत ही सहायक है। सरकार पशुपालन हेतु नवीन व समृद्धशाली
योजनायें बनाई जा रही है जिससे दुग्ध उत्पादन के साथ-साथ
पशुपालकों/कृषकों की आय में वृद्धि हो सके। वर्ष 2017 की 20 वीं पशुगणना
के अनुसार प्रदेश में पशुओं की कुल संख्या 680.13 लाख है, जिनमें  190.20
लाख गोवंशीय, 330.17 लाख महिषवंशीय, 9.85 लाख भेड़, 144.80 लाख बकरी, 4.08
लाख सूकर एवं 1.03 लाख अन्य पशुधन तथा 125.16 लाख कुक्कुट हैं।
प्रदेश मंें राष्ट्रीय पशुरोग नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत खुरपका,
मुॅहपका एवं बु्रस्लोसिस बीमारी को 2025 तक पशुओं के रोग से मुक्त कराने
का लक्ष्य रखा गया है। पशुओं का टीकाकरण किया जा रहा है। पशु
चिकित्सालयों से दूरस्थ ग्रामों में बहुउद्देशीय सचल पशु चिकित्सा
सेवायंे दी जा रही है। गुणवत्तायुक्त पशु प्रजनन के लिए कृत्रिम गर्भाधान
कार्यक्रमों के माध्यम से दुधारू पशुओं की नस्ल में सुधार किया जा रहा
है। पशुपालकों को आर्थिक सुरक्षा देते हुए पशुधन बीमा योजना भी संचालित
है। पशुपालकों को जागरूक एवं उनकी क्षमता में विकास करने के लिए पं0 दीन
दयाल उपाध्याय वृहद पशु आरोग्य मेलों का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश
सरकार पशुपालन हेतु पशुपालकों/कृषकों को विभिन्न प्रकार की सहायता कर रही
है। जिससे प्रदेश में दुग्ध उत्पादन बढ़ा है और पूरे देश मंे उ0प्र0 दुग्ध
उत्पादन मंे प्रथम स्थान पर है।
सहारनपुर जिले में पशुओं की संख्या 07 लाख 38 हजार 750 है। चालू वित्तीय
वर्ष में 55 हजार 331 का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण के साथ पशुओं में टैग
भी लगाया जा रहा है और 04 माह से छोटे बच्चों एवं 07 माह से अधिक गर्भित
मादा पशुओं को छोडते हुए अन्य सभी गोवंशी एवं भैंसवंशी पशुओं का निःशुल्क
टीकाकरण कराया जा रहा हैं। एक माह तक चलने वाले इस टीकाकरण अभियान में
टीकाकरण की टीम पशु पालकों के घर-घर जाकर टीकाकरण का कार्य कर रही है।
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने इस अभियान को हरि झण्डी दिखाकर शुभारम्भ किया
है। डीएम ने नर्देश दिये है कि सभी लक्षित पशुओें का शत-प्रतिशत टीकाकरण
करें। वैकस्ीन का समुचित रखरखाव करें तथा प्राप्त वैक्सीन को कोल्ड स्टोर
में 02 से 08 डिग्री सैन्टीग्रेट तापमान पर रखी जाये। सभी टीमें वैक्सीन
को वैक्सीन कैरियर में आईस पैक के साथ रखकर ही ले जायेंगे।
 

 




 


Popular posts
भारतीय सेना के शौर्य का इतिहास सबके लिए प्रेरणा: शीतल टण्डन जिला व्यापार मण्डल द्वारा 1971 के भारत-पाक युद्ध के 50वें विजय दिवस पर शहीद मीनार पर शहीदों को नमन
Image
अपराध की रोकथाम के लिए पुलिस कप्तान का'आपरेशन थर्ड आई' अर्जुन सिंह भंडारी
Image
देसी मदिरा की दुकान पर मिलावटी शराब का धंधा जोरों पर आबकारी टीम ने छापा मारकर चार लोगों को अवैध शराब सहित दबोचा- Headlines Hindustan
Image
थाना मिर्जापुर पुलिस तथा बदमाश के बीच हुई जबरदस्त मुठभेड़ में बदमाश सहित एक उप निरीक्षक भी घायल
Image
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन से जुड़े पत्रकारों द्वारा 24 घण्टे का अल्टीमेटम देते ही थाना जनकपुरी पुलिस को करना पड़ा जीशान गाढ़ा को गिरफ्तार
Image