नोडल अधिकारी ने मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जनपद का भ्रमण किया सहारनपुर


संवाददाता- विपिन सैनी


सहारनपुर: मिशन शक्ति अभियान के तहत की नोडल अधिकारी कंचन वर्मा ने कहा कि जीवन में शिक्षा का स्थान सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पढाई इतनी करो कि जिब भी आप कोई काम करना चाहंे तो आपको सोचना न पडे और आपकी पढाई आपके साथ खडी नजर आए। उन्होने कहा कि महिलाओं की वित्तीय स्वतंत्रता भी जरूरी है। महिला खुद कमाकर आत्मनिर्भर बन सकती है। उन्होने छात्राओं से कहा कि आप पढाई से इस योग्य बन सकती है कि पैसा कमाकर आत्मनिर्भर बन सके। उन्होने छात्राओं को कहा कि कक्षा 09 से 12 तक आपको विशेष मेहनत और ध्यान केन्द्रित करने की आवश्यकता है। जो इस समय में मेहनत और एकाग्रता के साथ पढाई करता है उसे सफलता जल्द मिलती है।
 कंचन वर्मा मिशन शक्ति अभियान के तहत सहारनपुर पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को संबोंधित कर रही थी। उन्होने कहा कि  अध्यापिकाओं से भी अनुरोध किया कि छात्राओं को शिक्षा के महत्व के लिये ऐसी प्रेरक कहानियां बताएं जिससे प्रेरित होकर वें शिक्षा, मेहनत और आत्मनिर्भता के महत्व को अच्छे से जान सकें। उन्होने कहा कि प्रत्येक कार्य स्थल पर महिलाओं की ज्यादा भागीदारी आवश्यक है। क्योंकि जिस कार्यस्थल पर महिलाएं ज्यादा होंगी वह कार्यस्थल उनके लिए अधिक सुरक्षित भी होगा। उन्होने कहा कि प्रत्येक छात्रा/बालिका को आत्मरक्षा करना भी आना चाहिए। उन्होने कहा कि भले ही जीवन में इसकी आवश्यकता न पडे परन्तु प्रत्येक बालिका को आत्मरक्षा के बेसिक गुर सीखने चाहिए। 
 नोडल अधिकारी ने शिक्षकों से अनुरोध किया कि आप लोग छात्र-छात्राओं को अधिक से अधिक जागरूक करें। उन्होने कहा कि लडकों को भी यह बताया जाये कि आखिर नारी सशक्तिकरण की आवश्यकता क्यों है।कार्यक्रम में स्कूल की बालिकाओं द्वारा कविता के माध्यम से नारी शक्ति के बारे में बताया तथा ताई क्वांडों की छात्राओं ने आत्मरक्षा आदि के भी डेमो प्रस्तुत किए।
 इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक अरूण कुमार दुबे, जिला विकास अधिकारी मंशाराम यादव, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी, जिला प्रोबेशन अधिकारी पुष्पेन्द्र सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी देवबन्द  नाहिदा प्रवीण तथा सहारनपुर पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य सुधीर जोशी के अलावा स्कूल का स्टाफ व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


Popular posts
भारतीय सेना के शौर्य का इतिहास सबके लिए प्रेरणा: शीतल टण्डन जिला व्यापार मण्डल द्वारा 1971 के भारत-पाक युद्ध के 50वें विजय दिवस पर शहीद मीनार पर शहीदों को नमन
Image
अपराध की रोकथाम के लिए पुलिस कप्तान का'आपरेशन थर्ड आई' अर्जुन सिंह भंडारी
Image
देसी मदिरा की दुकान पर मिलावटी शराब का धंधा जोरों पर आबकारी टीम ने छापा मारकर चार लोगों को अवैध शराब सहित दबोचा- Headlines Hindustan
Image
थाना मिर्जापुर पुलिस तथा बदमाश के बीच हुई जबरदस्त मुठभेड़ में बदमाश सहित एक उप निरीक्षक भी घायल
Image
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन से जुड़े पत्रकारों द्वारा 24 घण्टे का अल्टीमेटम देते ही थाना जनकपुरी पुलिस को करना पड़ा जीशान गाढ़ा को गिरफ्तार
Image