नवयुग सेवा समिति के 13वे राम लीला महोत्सव का शुभारंभ प्रभु श्री राम का जीवन आचरण में अपनाने योग्य: रम्मी धवन


सहारनपुर। नवयुग सेवा समिति केशव नगर के 13 वें राम लीला महोत्सव का
शुभरम्भ वरिष्ठ समाज सेवी कृष्ण लाल मदान, युवा खत्री महासभा के मंडल
अध्यक्ष मनीष साहनी बाबा एवं शिवांक मदान ने संयुक्त रूप से फीता काट कर
किया।
वरिष्ठ रंग निर्देशक जगदीश भंडारी के सशक्त निर्देशन में सजी प्रभु श्री
राम की लीलाओं के मंचन का शुभारंभ प्रभु श्री राम के जन्म एवं ताड़का वध
तक सम्पन्न हुआ। नवयुग सेवा समिति के प्रधान सुभाष गंगा, महामंत्री अशोक
धवन एवं विशेष सलाहकार रम्मी धवन के संरक्षण में आयोजित लीला में प्रभु
श्री राम के रूप में बबलू चौहान, लक्ष्मण के रूप में साजन नारंग, दशरथ के
रूप में निखिल शर्मा, विश्वा मित्र विजय शर्मा, वशिष्ठ राम चावला, मारीच
नितिन सुधा, सुबाहु शुभम ततहा ताड़का की भूमिका में मैगी छाबड़ा ने
उत्कृष्ट अभिमय कर दर्शकों को तालिया बजाने के लिए मजबूर किया।। प्रभु
श्री राम की आरती उतारने वालो में कृष्ण लाल मदान, सुभाष गंगा, आशु धवन,
सुरजीत सिंह, लखन कालड़ा, रतन बजाज, हरिओम बजाज, अशोक बजाज, शिवि जुनेजा,
गुलशन फुटेला, सचिन कालड़ा, विक्की मैदान, आशु बजाज, दीपक राजदेव प्रमुख
रूप से शामिल रहे। उल्लेखनीय है कि एक दिन की व्यवस्था में  ही समिति के
सभी लोगो ने सेवा भाव के साथ उक्त आयोजन का शुभारंभ कराने और अपने
आयोजनों को निरंतरता प्रदान किये जाने में अहम भूमिका निभाई है।


Popular posts
भारतीय सेना के शौर्य का इतिहास सबके लिए प्रेरणा: शीतल टण्डन जिला व्यापार मण्डल द्वारा 1971 के भारत-पाक युद्ध के 50वें विजय दिवस पर शहीद मीनार पर शहीदों को नमन
Image
अपराध की रोकथाम के लिए पुलिस कप्तान का'आपरेशन थर्ड आई' अर्जुन सिंह भंडारी
Image
देसी मदिरा की दुकान पर मिलावटी शराब का धंधा जोरों पर आबकारी टीम ने छापा मारकर चार लोगों को अवैध शराब सहित दबोचा- Headlines Hindustan
Image
थाना मिर्जापुर पुलिस तथा बदमाश के बीच हुई जबरदस्त मुठभेड़ में बदमाश सहित एक उप निरीक्षक भी घायल
Image
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन से जुड़े पत्रकारों द्वारा 24 घण्टे का अल्टीमेटम देते ही थाना जनकपुरी पुलिस को करना पड़ा जीशान गाढ़ा को गिरफ्तार
Image