प्रदेश में लगातार हो रही महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के अपराधो की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना सरसावा प्रभारी प्रवीन कुमार ने पुलिस टीम के साथ मिलकर कस्बे के मुख्य मार्गो पर रैली निकाल कर महिलाओं को जागरुक किया।
रैली का शुभारंभ करते हुए प्रवीन कुमार ने कहा कि महिलाओं व युवतियों के साथ हो रहे छेड़छाड़ व अभद्रता की सूचना तत्काल पुलिस को दे। उन्होंने कहा कि मनचलो को चेतावनी देते हुए कहा कि मनचलो को किसी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा और जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे। उन्होंने महिलाओं से बेखौफ होकर घूमने की बात कहते हुए आश्वस्त किया कि डरने की कोई जरूरत नही है पुलिस आपकी मित्र है।
मिशन शक्ति” अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलम्बन बनाने के लिए रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने किया महिला हेल्प डैस्क का फीता काटकर शुभारंभ