सहारनपुर। नगर निगम के सैक्टर 42 में नुमाइश कैम्प के क्षेत्रीय पार्षद
विजय कालड़ा के प्रयास से शक्ति नगर से लेकर भारत माता चौक तक के
क्षतिग्रस्त नाले के सीसी निर्माण का आज महापौर संजीव वालिया व पूर्व
विधायक राजीव गुंबर के द्वारा फीता काटकर व नारियल तोड़कर शुभारम्भ किया
गया। सैक्टर 42 में शक्ति नगर से लेकर भारत माता चौक तक क्षतिग्रस्त नाले
के निर्माण का शुभारम्भ महापौर संजीव वालिया, पूर्व विधायक राजीव गुम्बर,
भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र चौहान,
क्षेत्रीय पार्षद विजय कालड़ा, पार्षद मानसिंह ने संयुक्त रूप से फीता
काटकर व नारियल फोड़कर नवनिर्मित सड़कों का उद्घाटन किया। इस दौरान महापौर
संजीव वालिया ने कहा कि महानगर के सभी क्षेत्रों में बिना किसी भेदभाव के
विकास कराना ही उनकी प्राथमिकता है। इस दौरान खैराती लाल चौहान, भाजपा
मंडल अध्यक्ष राजकुमार कालड़ा, भाजपा नेत्री अवनीत कौर,भाजपा महामंत्री
योग चुग, आईटी विभाग के महानगर सह संयोजक प्रदीप शर्मा,जे. के. गुप्ता,
सुभाष गंगा, राहुल झाम्ब, सुमित अरोड़ा, वासु चौहान, सन्नी चौहान आदि
मौजूद रहे।
मेयर ने नाला निर्माण का रिबन काटकर शुभारंभ किया सहारनपुर। शक्ति नगर से भारत माता चौंक तक के नाले निर्माण का मेयर संजीव वालिया ने फीता काटकर किया किया शुभारंभ