सहारनपुर। महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में आज से आरंभ हुई श्रीमद
भागवत कथा के उपलक्ष में मंगल कलश यात्रा निकाली गयी जिसका जगह-जगह
श्रद्धालुओं ने स्वागत किया।
राधा विहार स्थित मंदिर में श्रीराम कृष्ण विवेकानंद संस्थान के
तत्वावधान में श्री हरि विष्णु के पवित्र पुरूषोत्तम मास में आज श्रीमद
भागवत कथा के शुभारंभ पर श्रीमद भागवत का पूजन मुख्य यजमान रमेश चंद
शर्मा व हर्ष द्वारा कराया गया। मंगल कलश यात्रा शिव औघड़दानी मंदिर
महादेव से होते हुए कथा स्थल पर पहुंची जिसका विभिन्न स्थानों पर स्वागत
किया गया।
इस दौरान कथा में प्रवचन करते हुए देवी राधिका ने कहा कि पुरूषोत्तम मास
में किया गया कोई भी शुभ कार्य कर्म एवं श्रवण की गयी कथा का कई गुना फल
प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि पुण्य का सर्जन ही जीव का आध्यात्मिक
विकास करता है। जिससे जीव परम मोक्ष एवं हरि दर्शन का सौभाग्य प्राप्त
करता है। उन्होंने कहा कि जीव द्वारा किये गये कर्म उसके पतन व उत्थान को
तय करता है। जीवन का मूल उद्देश्य ही हरि की प्राप्ति करना है।
इस अवसर पर स्वामी कालेन्द्रानंद महाराज, अरूण स्वामी, मेहर चंद जैन, अजब
सिंह, अश्वनी काम्बोज, मनीष गुप्ता, नरेश चंदेल, गीता, उमा, सुचेता,
बाला, बबीता, पूजा, ललतेश आदि मौजूद रहे।
मंगल कलश यात्रा निकाली