सहारनपुर। महिला सुरक्षा विचार जागरूकता गोष्ठी का आयोजन स्थानीय प्रताप
नगर स्थित सोफिया पब्लिक हाईस्कूल के प्रांगण में किया गया।
गोष्ठी में वक्ताओं ने प्राचीन संस्कृति में महिलाओं के महत्व, योगदान को
ध्यान में रखते हुए महिलाओं की सुरक्षा की अति आवश्यकता की जानकारी दी
तथा महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, यौन उत्पीड़न पर कठोर कानून बनाने की
मांग की।
गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि महेश नारंग ने कहा कि प्राचीन
हिन्दू संस्कृति में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है तथा विवाह में
महिलाओं के कन्यादान एक महादान होता है, जिस पर मां-बाप गर्व महसूस करते
हैं।
समाजसेवी राजनीतिन रावत ने वर्तमान परिप्रेक्ष्य में महिलाओं के सुरक्षा
के साथ-साथ परिवार में महिलाओं की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी
दी। उन्होंने कहा कि यदि एक बेटी शिक्षित होगी तो वह दो परिवारों को
शिक्षित करने का काम करेगी। इसलिए बालिकाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक
करना होगा।
रवि बख्शी व वेदप्रकाश पोपली ने कहा कि जिस परिवार में महिलाओं का सम्मान
होता है वहां देवता वास करते हैं। उन्होंने कहा कि हिन्दू शास्त्रों में
कन्या पूजन का विशेष महत्व बताया गया है। गोष्ठी में मुख्य रूप से मुकुल
गुप्ता, फैजान अमहद, रविन्द्र गुप्ता, वेदप्रकाश पोपली आदि मौजूद रहे।
महिला सुरक्षा विचार जागरूकता गोष्ठी का आयोजन महिला सुरक्षा के प्रति कठोर कानून बनाने की आवश्यकता: महेश नारंग