नागल: शनिवार को नारी शक्ति, नारी स्वावलंबन, बेटी बचाओ व बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों व आशा बहुओं नें कस्बे में जागरूकता रैली निकाली, रैली का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी ऋतु शर्मा तथा बाल विकास परियोजना अधिकारी अलका त्रिपाठी नें झंडी दिखाकर किया।
बाल विकास परियोजना अधिकारी अलका त्रिपाठी नें कहा कि महिलाओं को जागरूक करते हुए घरेलू हिंसा व बलात्कार जैसी घटनाओं को रोकना है साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर बनाते हुए सुरक्षित करना है। रैली ब्लॉक कार्यालय से शुरू होकर मुख्य बाजारों से होते हुए वापस ब्लॉक कार्यालय पर जाकर संपन्न हुई। इस दौरान रजनी राणा, कविता, रेखा, सुधा, रीता,पूनम, सीमा, बबीता आदि आशा बहुएं मौजूद रही।