सहारनपुर। लोकजनशक्ति पार्टी की एक आवश्यक बैठक लोनिवि अतिथि गृह में
सम्पन्न हुई। बैठक में पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व.राम विलास पासवान के
चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर लोजपा पदाधिकारियों ने अपने श्रद्धासुमन
अर्पित किये।
श्रद्धाजंलि सभा को सम्बोधित करते हुए लोजपा के प्रदेश सचिव हरिओम पासवान
ने कहा कि स्व.पासवान के निधन से जो अपूर्णीय क्षति हुई है उसकी भरपाई
नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि स्व.पासवान के 52 वर्षों के राजनैतिक
इतिहास में अनेक ऐसी घटनाएं हुई जिससे राम विलास पासवान को एक ऐसे मुकाम
पर पहुंचाया जिसकी कल्पना करना असंभव है। वे एक स्वच्छ छवि के बेदाग
राजनीतिज्ञ रहे। उन्होंने 6 प्रधानमंत्रियों के साथ कार्य करने का गौरव
हासिल किया यही नहीं सबसे अधिक वोटों से विजयी होकर रिकार्ड बनाया जिस
कारण उनका नाम वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल हुआ। उन्होंने स्व.पासवान को
भारत रत्न दिये जाने की मांग की।
प्रदेश उपाध्यक्ष सौराज सिंह पंवार ने कहा कि हर वर्ग के लिए अपनी अहम
भूमिका निभाने वाले स्व.पासवान हर वर्ग के अजीज थे। उन्होंने असमय जाना
सभी के लिए कष्टदायक है।
श्रद्धाजंलि अर्पित करने वालों में चौ.शमीम, अबूबकर, कमल पासवान, चौ.भीम
पंवार, सुरेन्द्र धवन, ब्रजमोहन सूद, हरपाल सिंह, कुसुम धीमान, शेख
सना.मौ.सलमान, सलीम चौधरी, रवि तेश्वर, प्रदीप कुमार, सुलेख चंद मुख्य
रहे।
वहीं दूसरी ओर हकीकत नगर के रामलीला मैदान पर भी लोजपा सुप्रीमो रामविलास
पासवान के आकस्मिक निधन पर शोक जताया गया।शोक जाने वालो में प्रदीप
भारती, अनिक कटारिया, सतीश भटनागर, अरविंद कटारिया, मनोज कुमार, पंकज
लाम्बा, कर्ण गौतम, संयोगिता, आनंद कुमार, हिमांशु कुमार मुख्य रहे।
लोकजनशक्ति पार्टी की एक आवश्यक बैठक लोनिवि अतिथि गृह में सम्पन्न हुई। बैठक में पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व.राम विलास पासवान के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर लोजपा पदाधिकारियों ने अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये।