सहारनपुर। लम्बित 22 सूत्रीय मांगों को लेकर आज सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं
पेंशनर एसोसिएशन ने कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए हकीकत नगर के
धरना स्थल पर धरना दिया।
धरने को सम्बोधित करते हुए सुभाष चन्द त्यागी ने कहा कि जनवरी 2020 से
फ्रीज डीए/डीआर को तत्काल बहाल कर पूर्व की भांति भुगतान किया जाये,
उन्होंने कहा कि अंशदायी पेंशन व्यवस्था स्वनिवेशित धन वापसी योजा है इसे
समाप्त कर पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू की जाए।
मंत्री अब्दुल कयूम ने कहा कि 1 अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त कर्मचारियों
के लिए पारिवारिक पेंशन का विकल्प दिये जाने पर उनके द्वारा टियर-1 खाते
में जमा धनराशि सरकार जब्त कर लेती है, यह राशि मृतक आश्रित को वापस की
जाये।
धरने को इंजी. एस.के.गर्ग, विजय कुमार शर्मा, सुखबीर सिंह, अशोक कुमार
शर्मा, सगवाराम शर्मा, रामपाल सिंह, राजकुमार यादव, सुभाष चंद सलेक चन्द,
जयचंद शर्मा, सोमवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
लम्बित मांगों को लेकर सेनि0 कर्मचारियों ने धरना दिया