सहारनपुर। हाथरस काण्ड मंे डीएम की भूमिका को संदिग्ध मानते हुए
जिलाधिकारी हाथरस को तत्काल हटाये जाने की मांग को लेकर आज जिला/महानगर
कांग्रेस कमेटी से जुडे़ पदाधिकारियों ने राज्यपाल को सम्बोधित एक ज्ञापन
जिलाधिकारी को सौंप कार्यवाही की मांग की।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौ.मुजफ्फर गुर्जर व महानगर अध्यक्ष वरूण शर्मा ने
कहा कि हाथरस में पीडित परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस के वरिष्ठ
नेताओं राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के साथ जिस प्रकार स्थानीय प्रशासन
व सरकार द्वारा कार्यवाही की गयी है, उसे कांग्र्रेसी किसी भी सूरत में
बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने मांग की कि प्रदेश सरकार को तत्काल
बर्खास्त किया जाये।
कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की
• SKS NEWS भारत की बात