सहारनपुर। गांधी जयंती के अवसर पर आज कोर्ट रोड स्थित फूड बैंक में 500
निराश्रित लोगों को भोजन कराया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सीजेएम
दीनानाथ ने कहा कि निःसहाय लोगों की सेवा करना ही सच्चा मानव धर्म है।
उन्होंने समाजसेवी संगठनों को गरीबों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व देश के पूर्व
प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को नमन करते हुए उनके दिखाये रास्ते पर
चलने का आहवान किया। फूड बैंक की ओर से श्री दीनानाथ का पटका पहनाकर
स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से अश्वनी शर्मा,
पुनीत मित्तल, रामेन्द्र दूबे, संजय गुप्ता, बबलू यादव आदि मुख्य रहे।
निःशुल्क भोजन की व्यवस्था खाद्य एवं रसद विभाग सहारनपुर के अधिकारियों व
कर्मचारियों द्वारा करायी गयी।
गांधी जयंती पर फूड बैंक ने 500 निराश्रितों को भोजन कराया
• SKS NEWS भारत की बात