वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे "मिशन शक्ति" नारी सुरक्षा नारी सम्मान अभियान के अंतर्गत महिला थाना प्रभारी द्वारा पुलिस लाइन सहारनपुर ग्राउंड में ट्यूशन संचालिकाओ, ब्यूटी पार्लर संचालिकाओ, सेल्स गर्ल्स, महिला दुकानदार, स्कूलों से सिस्टर, अध्यापिकाएं, प्रोफेसर मदरसों से महिलाएं, ग्रहणी, महिला डॉक्टर, नर्स, स्वयंसेवी संस्थाओं आदि की महिलाओ को एकत्रित किया गया जहां पर सभी को विषम परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा करने हेतु मार्शल आर्ट एक्सपर्ट एवं उनकी टीम द्वारा सेल्फ डिफेंस के महत्वपूर्ण टिप्स सिखाएं गए तथा वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090, 112, 181 एंटीरोमियो आदि के बारे में जानकारी दी गई एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर द्वारा मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, नारी सम्मान के समर्थन में महिलाओं की छवि धूमिल होने से बचाने के संबंध में संबोधित किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक यातायात, सहायक पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी द्वितीय, क्षेत्राधिकारी सदर, प्रतिसार निरीक्षक एवं अन्य अधिकारी /कर्मचारीगण मौजूद रहे।
एसएसपी के नेतृत्व में "मिशन शक्ति" अभियान के अंतर्गत पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में मार्शल आर्ट एक्सपर्ट द्वारा महिलाओं एवं छात्राओं को सिखाए आत्म सुरक्षा के टिप्स