दिल्ली देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस का संचालन 15 अक्तूबर से होगा। अब दिल्ली रूट के लिए यात्रियों को विकल्प मिल गया है। इस ट्रेन में एक्जीक्यूटिव एसी, चेयरकार और एसी चेयरकार श्रेणी के कोच शामिल होंगे। इसमें आरक्षित टिकटों पर ही यात्रा हो सकेगी।
रेलवे के अनुसार नई दिल्ली से देहरादून की ओर आते समय 02017 शताब्दी एक्सप्रेस नई दिल्ली से सुबह 06.45 बजे चलकर सुबह 10.15 बजे सहारनपुर स्टेशन पर पहुंचेगी। इसके अलावा देहरादून से नई दिल्ली की ओर जाते समय 02018 शताब्दी एक्सप्रेस देहरादून से शाम 04.55 बजे चलेगी और सहारनपुर स्टेशन पर रात 07.30 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन से यात्री दिल्ली और देहरादून के साथ ही गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, रुड़की और हरिद्वार के लिए भी यात्रा कर पाएंगे।
दिल्ली देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस की समय सारिणी जारी...