सहारनपुर। दलितों पर हो रहे अत्याचारों पर रोक लगाने को लेकर
आरपीआई (आठवले) जनपद सहारनपुर का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष अरविंद
मौर्य के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्री रामदास आठवले से उनके आवास पर
मिला और उन्हें पुलिस द्वारा दलितों पर झूठे केस दर्ज कर फर्जी फंसाये
जाने की जानकारी दी।
श्री मौर्य ने केन्द्रीय मंत्री श्री आठवले को अवगत कराया कि गत 31 मार्च
2020 को देवबंद थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम तल्हेडी बुजुर्ग निवासी
मांगेराम पुत्र संतराम व पंकज कुमार पर फर्जी मुकदमे लगाकर फंसाया गया
है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। प्रतिनिधिमंडल ने
पंकज व मांगेराम को रिहा करने की मांग की जिस पर मामले का संज्ञान लेते
हुए केन्द्रीय मंत्री राम दास आठवले ने डीएसपी रजनीश उपाध्याय से बात की
और कहा कि मांगेराम व पंकज को जल्द से जल्द छोड़ा जाए क्योंकि वह निर्दोष
हैं।
बैठक में पार्टी के विस्तार हेतु विचार विमर्श किया गया है। और पार्टी की
जनकल्याणकारी योजनाओं से भी लोगों को अवगत कराने पर बल दिया गया।
जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्य ने कहा कि 60 अंक न आने पर छात्रवृत्ति नहीं दी
जायेगी इस मुद्दे पर श्री आठवले से बात चल रही है। और किसानों की
समस्याओं के लिए मुख्यमंत्री जी को पत्र लिखा गया है।
प्रतिनिधिमंडल जिला संगठन मंत्री चरण सिंह, देवबंद विधानसभा अध्यक्ष धारा
सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य कामिल मीडिया प्रभारी सन्नी मौर्य, जिशान
जिला कार्यकारिणी सदस्य मांगेराम शामिल रहे।
दलितों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं: अरविंद मौर्य