लखनऊ: बसपा के कद्दावर पूर्व मंत्री / विधायक रामवीर उपाध्याय के बेटे चिराग और यूपी पुलिस के पूर्व डीआईजी कृपाशंकर सिंह ने बृहस्पतिवार को भाजपा का दामन थाम लिया। पार्टी मुख्यालय में हुए समारोह में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। हाथरस के सादाबाद से विधायक रामवीर उपाध्याय बसपा सुप्रीमो मायावती के करीबी रहे हैं।हाथरस कांड के बाद मचे बवाल के बीच भाजपा ने पश्चिमी यूपी में बसपा के ब्राह्मण चेहरा रहे रामवीर के बेटे चिराग को भाजपा की सदस्यता दिलाकर बड़ा दांव खेला है। रामवीर का हाथरस सहित आसपास के जिलों में वर्चस्व है। वहीं, भाजपा ने पूर्व डीआईजी व जौनपुर के रहने वाले कृपा शंकर सिंह को पार्टी में शामिल कराया है।
बसपा के कद्दावर पूर्व मंत्री रामवीर के पुत्र व पूर्व डीआईजी सहित कई भाजपा में हुए शामिल