संवाददाता- विपिन सैनी
सहारनपुर अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ द्वारा श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय उत्तर प्रदेश द्वारा सभी थानों पर महिला हेल्प डेस्क खोले जाने संबंधी आदेश के क्रम में जनपद सहारनपुर के थाना सदर बाजार का निरीक्षण किया गया तथा नारी सुरक्षा, नारी सम्मान के प्रति जागरूक करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। मौके पर पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।