अब हाथ जोड़ने का काम खत्म, गंदगी फैलाने वालों पर सीधे जुर्माना वार्ड 12 की महिला सफाई कर्मियों का किया गया सम्मान


सहारनपुर। नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह ने कहा है कि दो वर्ष से लोगों को
समझाय जा रहा है पर कुछ लोग मान नहीं रहे है। उन्होंने कहा कि लोगों के
सामने हाथ जोड़कर समझाने का काम बहुत हो चुका हैए अब गंदगी फैलाने वालों
पर सीधे पंाच से दस हजार जुर्माना किया जायेगा। उन्होंने नगर स्वास्थय
अधिकारी व मुख्य सफाई निरीक्षक को निर्देश दिए कि गंदगी फैलाने वालों के
खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि गंदगी को लेकर किसी से कोई
समझौता नहीं किया जायेगा। नगरायुक्त ने क्षेत्र के डेरी संचालकों को
चेतावनी देते हुए कहा कि उनके द्वारा जो गंदगी फैलायी गयी है उसे वे
ब्रहस्पतिवार तक साफ करा ले अन्यथा उन पर अब जुर्माना किया जायेगा।
नगरायुक्त वार्ड 12 खलासी लाईन में मिशन शक्ति के तहत उमंग सुनहरा कल के
सहयोग से नगर निगम द्वारा आयोजित महिला सफाई कर्मियों के सम्मान समारोह
को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जहां स्वच्छता है वहीं स्वस्थता
है। उन्होंने लॉक डाउन में सफाई कर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए
कहा कि इस बार हमारा संकल्प सहारनपुर को नंबर वन लाने का हैए लेकिन ये
तभी संभव होगा जब सब मिलकर प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि नगर निगम की
महिला कर्मचारी हमारी शक्ति है इसीलिए निगम ने ष्मिशन शक्तिष् के तहत
अपनी महिला सफाई कर्मियों के सम्मान का सिलसिला शुरु किया है।
नगर स्वास्थय अधिकारी डॉण् ए के त्रिपाठी ने कहा कि महिला शक्ति का पुंज
हैए शक्ति का अवतार है। अतीत इस बात का साक्ष्य है कि सृष्टि को सुधारने
का काम महिला शक्ति ने ही किया है। उन्होंने कहा कि जहां नारी का सम्मान
होता है वहीं देवता यानि अच्छे विचार रहते हैं। महिलाएं अपनी शक्ति को
पहचाने और समाज को स्वच्छता के लिए प्रेरित करें। पार्षद यशपाल पुंडीर ने
कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के आह्वान पर पूरे देश में स्वच्छता
अभियान चलाया जा रहा हैए हम सब यदि मिलकर प्रयास करेंगे तो निश्चय ही
सहारनपुर स्वच्छता में नंबर वन आयेगा। आईटीसी उमंग सुनहरा कल की लिपिका
ने भी महिला सफाई कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें एक बार फिर
अपनी शक्ति दिखानी है और सहारनपुर को पहले नंबर पर लाना है। मुख्य सफाई
निरीक्षक अमित तोमर ने भी संबोधित किया।



इससे पूर्व वार्ड 12 की महिला सफाई कर्मियों को माल्यार्पणए पुष्प तथा
साबुन भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के यशवीर
त्यागीए ठाण्गुरुचरण सिंहए संजीव धीमान के अलावा आईटीसी सुनहरा कल के
शादाबए मनीषए निखिलए दीपा व रविता आदि शामिल रहे। संचालन मयंक पांडेय ने
किया।


Popular posts
भारतीय सेना के शौर्य का इतिहास सबके लिए प्रेरणा: शीतल टण्डन जिला व्यापार मण्डल द्वारा 1971 के भारत-पाक युद्ध के 50वें विजय दिवस पर शहीद मीनार पर शहीदों को नमन
Image
अपराध की रोकथाम के लिए पुलिस कप्तान का'आपरेशन थर्ड आई' अर्जुन सिंह भंडारी
Image
देसी मदिरा की दुकान पर मिलावटी शराब का धंधा जोरों पर आबकारी टीम ने छापा मारकर चार लोगों को अवैध शराब सहित दबोचा- Headlines Hindustan
Image
थाना मिर्जापुर पुलिस तथा बदमाश के बीच हुई जबरदस्त मुठभेड़ में बदमाश सहित एक उप निरीक्षक भी घायल
Image
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन से जुड़े पत्रकारों द्वारा 24 घण्टे का अल्टीमेटम देते ही थाना जनकपुरी पुलिस को करना पड़ा जीशान गाढ़ा को गिरफ्तार
Image