सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह नेे कहा कि सरकारी धान क्रय केन्द्रो
पर धान खरीद का कार्य प्रारम्भ हो चुका है। जनपद में सभी संस्स्थाओ के 21
धान क्रय केन्द्र स्थापित किये गये है। जो धान खरीद सत्र में रविवार एवं
अन्य राजपित्रत अवकाश को छोडकर प्रत्येक दिन प्रातः 9-00 बजे से सायं
5-00 बजे तक खुल रहेंगे। उन्होंने क्रय केन्द्र कर्मियों को निर्देश दिए
है कि किसानों का अनावश्यक उत्पीड़न न किया जाए।
अखिलेश सिंह ने आज यहां यह जानकारी दी। उनहोंने किसानों का आह्वा किया है
कि सरकारी धान क्रय केन्द्रो पर अपना धान विक्रय करने हेतु जाए जाने से
पूर्व खाद्य विभाग के पोर्टल पर अपना पंजीकरण करातेे हुए संबंधित स्तर से
सत्यापन की कार्यवाही पूर्ण होने के उपरान्त क्रय केन्द्रो पर धान विक्रय
हेतु पहुंचे। साथ ही यह भी सुनिश्चित कर लें कि धान क्रय केन्द्र पर लाये
जाना वाला धान सूखा एवं मानको के अनुरूप हो किसी भी दशा में गीला, कच्चा
अथवा गला-सडा धान क्रय केन्द्रो पर नही लाये क्योंकि नियमानुसार उसको
क्रय किया जाना सम्भव नही हो पायेगा। उन्होने शासन द्वारा निर्धारित धान
की गुणवत्ता संबंधी मानको की अधिकतम सीमा के बारे में बताते हुए कहा कि
विजातीय पदार्थ अकाबर्निक 01.00 प्रतिशत, विजातीय पदार्थ काबर्निक 01.00
प्रतिशत, क्षतिग्रस्त, बदरंग, अंकुरित एवं घुने हुए दाने 05.00 प्रतिशत,
अपरिपक्व, संकुचित एवं सिकुडे हुए दाने 03.00 प्रतिशत, अधोमानक प्रजाति
का अपमिश्रण 06.00 प्रतिशत, तथा नमी 17.00 प्रतिशत से अधिक न हो।
जिलाधिकारी ने कहा कि धान की उपरोक्त मानको का अंकन प्रत्येक क्रय
केन्द्रो पर लगाये गये बैनर पर भी किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को
निर्देश दिए कि धान खरीद मानकों का ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक प्रचार
प्रसार करें। जिससे किसानों को कठिनाईयों का सामना न करना पडें। उन्होंने
कहा कि धान क्रय केन्द्रों पर कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत मास्क का
उपयोग एवं सोशल डिस्टिंग के नियमो का भी पालन किया जाना उतना ही
महत्वपूर्ण है ताकि कोविड-19 महामारी के संक्रमण को फैलने से रोका जाना
सम्भव हो सके। उन्होंने सभी क्रय केन्द्र प्रभारियों को कोविड-19 महामारी
से बचाव हेतु केन्द्र पर सेनिटाइजर साबुन इत्यादि की व्यवस्था करने के
लिये भी निर्देश दिए है।
21 क्रय केन्द्रों पर शुरू हुई धान की खरीद: जिलाधिकारी
• SKS NEWS भारत की बात