सहारनपुर। अखिल भारतीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष व कांग्रेस के
वरिष्ठ नेताचौ नीरपाल सिंह ने गाँव दौलतपुर में सरदार भगत सिंह की जयंती
मनाते हुए कहा कि हमे सरदार भगत सिंह पर गर्व है कि उन्होंने देश को
आज़ादी दिलाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
भगत सिंह एक नाम ही नहीं एक क्रांतिकारी विचारधारा है।देश के नोजवानो के
लिए प्रेरणा है।
भगत सिंह ने अपने क्रांतिकारी संगठन का नाम हिंदुस्तान सोशलिस्ट
रिपब्लिकन एसोसिएशन रखा था।उनका लक्ष्य समस्त मानवता को सुखी बनाना देश
को आज़ादी दिलानाथा।उनके ख्वाब अभी पूरे नहीं हुए हैं, वर्तमान में भी
असमानता ,अन्याय,भेदभाव की मान्यता ने अपनी जड़े जमा रखी हैं।आइये आज हम
सब संकल्प ले कि देश को मजबूत बनाने में अपना जीवन बिता देंगे। चौ नीरपाल
सिंह ने कहा कि आज भगत सिंह के सपनो को दफन किया जा रहा है।कुछ
फिरकापरस्त ताकते फिर से देश को गुलाम बनाना चाहती हैं। लेकिन हम ऐसा
नहीं होने देंगे। इस दौरान प्रेमपाल सिंह,सुनील कुमार, अनिल कुमार,
प्रिंस नानक,शशिकांत, आँचल, सुमन,संगीता, आदि उपस्थित रहे।
युवा शहीद भगत सिंह के जीवन से प्रेरणा ले: नीरपाल
• SKS NEWS भारत की बात