सहारनपुर:- मण्डलायुक्त संजय कुमार ने कहा कि यातायात को सुगम बनाने तथा जिले के विकास के लिए अच्छी सड़कों का होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि जब आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होगी तो विकास की गति उतनी ही तेजी से दौड़ेंगी। उन्होंने कहा कि इस बाईपास के शुरू होने से शहर के लोगों को घण्टों-घण्टों लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी। शहर में भीड भी कम होगी। उन्होने कहा कि भारी और लोडेड वाहन शहर के बाहर से ही जाएं।
श्री संजय कुमार ने आज गागलहेडी- हरौडा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग के सहारनपुर बाईपास पर झण्डी दिखाकर शुभारम्भ किया। उन्होने कहा कि बाहर से आने वाले वाहनों के स्वामियों को इस मार्ग के बारे में जानकारी दी जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जगह-जगह दिशा सूचक तथा साइन बोर्ड के बारे में बताया जाये। और बोर्ड लगवाया जाए कि यह बाईपास चालू है। जिससे लोग शहर के अन्दर जाने की बजाय बाईपास से ही निकल जाया करेंगे।
(रुड़की-पंचकूला हाईवे) सहारनपुर बाई पास शुरू होते ही जाम मुक्त हुआ नगर हरियाणा पंजाब से हरिद्वार और देहरादून आने जाने वाले लोगों ने अभी से उसका इस्तेमाल शुरू कर दिया है जिसका असर शहर में देखने को मिल रहा है नगर का हर चौराहा खाली नजर आ रहा है किसी चौराहे पर भारी वाहनों का जमावड़ा नहीं है। कंही पर जाम नही है।