किसान विरोधी बिल वापस होने तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा: इंजी.बजाज

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल अतिरिक्त मुख्य संगठक
इंजी.जे.एस.बजाज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केन्द्र व राज्यों की
किसानों को बर्बाद करने मे लगी है। भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के
कारण अर्थ व्यवस्था चरमराई हुए इै तथा प्रवासी मजदूरों के पुनर्वास व
रोजगार के समुचित प्रबन्ध करने में विफल है।
अतिरिक्त मुख्य संगठन इंजी. बजाज ने एक विशेष भेंटवार्ता में बताया कि
पार्टी की अन्तरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, पूर्व
अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश की प्रभारी
पिं्रयका गांधी तथा पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के
नेतृत्व में कांग्रेेस के कार्यकर्ता किसान मजदूर व्यापारी तथा
दलित-अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा के लिए सड़क से संसद तक लड़ाई लड़ रहे
हैं, जबकि विपक्षी पार्टियां भी भाजपा की किसान विरोधी नीति पर चुप्पी
साधे हुए है। उन्होंनेन कहा कि भाजपा की सरकारें देश की आत्मा संविधान से
बाहर जाकर तुगलकी कानून बना रही हैं। इंजी.जे.एस.बजाज ने तंज कसते हुए
कहा कि भय, भूख, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी दूर कर विदेशी बैंकों में जमा
काला धन वापस स्वदेश लाने का जो वायदा करोड़ों भारतीयों के साथ जो किया,
उस पर भीरतीय जनता पार्टी खरी नहीं उतरी।  इसलिए अब देशवासियों के सब्र
का बांध टूट चुका है। उन्होंने कहा कि देश की जनता वर्तमान समय में
कांग्रेस की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। बजाज ने कहा कि कांग्रेस
सरकार की नीतियां हमेशा से अन्नदाता किसान, मजदूर सभी धर्म-सम्प्रदाय के
लोगों के लिए हितकारी रही। उन्होंनेन कहा कि कांग्रेस ने किसान के लिए जो
संघर्ष किया है, कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ लड़ रहा
है और तब तक लड़ता रहेगा जब तक यह किसान विरोधी बिल वापस नहीं हो जाता।


Popular posts
भारतीय सेना के शौर्य का इतिहास सबके लिए प्रेरणा: शीतल टण्डन जिला व्यापार मण्डल द्वारा 1971 के भारत-पाक युद्ध के 50वें विजय दिवस पर शहीद मीनार पर शहीदों को नमन
Image
अपराध की रोकथाम के लिए पुलिस कप्तान का'आपरेशन थर्ड आई' अर्जुन सिंह भंडारी
Image
देसी मदिरा की दुकान पर मिलावटी शराब का धंधा जोरों पर आबकारी टीम ने छापा मारकर चार लोगों को अवैध शराब सहित दबोचा- Headlines Hindustan
Image
थाना मिर्जापुर पुलिस तथा बदमाश के बीच हुई जबरदस्त मुठभेड़ में बदमाश सहित एक उप निरीक्षक भी घायल
Image
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन से जुड़े पत्रकारों द्वारा 24 घण्टे का अल्टीमेटम देते ही थाना जनकपुरी पुलिस को करना पड़ा जीशान गाढ़ा को गिरफ्तार
Image