घंटाघर पर विद्युत विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया
सहारनपुर। पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा
कि यदि बिजली विभाग में भ्रष्टाचार समाप्त न हुआ तो मोर्चा आर-पार की
लडाई लडने का काम करेगा।
भगत सिंह वर्मा घंटाघर स्थित विद्युत विभाग कार्यालय आयोजित धरने को
सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चिलकाना रोड जैन बाग बिजलीघर के
एसडीओ अंकित व्यासव जेई अश्वनी चौबे नए कनेक्शन के नाम पर लूटमारी कररहे
हैं। वर्मा ने कहा कि महफूज गार्डन में 5-5 किलोवाट के कनेक्शन लेने पर
हजारों रूपये की वसूली की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि बिजली विभाग के
उच्चाधिकारियों ने इस मामले में लगाम न कसी तो विभाग के खिलाफ आंदोलन
चलाया जायेगा।
प्रदर्शनकारियों में उमर खान, नीरज, खुर्रम कलाम, हाफिज मुर्तजा, हाजी
मन्नान, तसलीम, मौ.यासीन, बिरेन्द्र, बिल्लू, शेखर चौधरी, जोगेन्द्र
सिंह, चौ.महेन्द्र सिंह, रविन्द्र प्रधान, बिलाल खान, रिजवान खान, हरपाल
सिंह आदि प्रमुख रहे।
घंटाघर पर विद्युत विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया
• SKS NEWS भारत की बात