सहारनपुर। भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे फिट इंडिया अभियान के तहत आज
26 यू.पी. गर्ल्स बटालियन द्वारा 21 किमी हॉफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया
गया जिसमें 21 एनसीसी बालिका कैडेटों ने हॉफ मैराथन दौड़ कर एक नया इतिहास
रचा। इसमें कैडेट पायल ने 2 घंटे 5 मिनट में इस दौड़ को पूरा कर प्रथम
स्थान प्राप्त किया, द्वितीय स्थान पर कैडेट आंचल तथा तृतीय स्थान पर
हिमांशी रही।
दौड़ का शुभारंभ अर्जुन नगर स्थित एनसीसी कार्यालय से किया गया जो कोर्ट
रोड, पैरामाउन्ट दिल्ली रोड होते हुए नवादा रोड से शाररदानगर से पुनः
कार्यालय पर आकर समाप्त की गयी। दौड़ में यूनिट के सूबेदार मेजर रमेश
सिंह, हवलदार कुमार आशीष, सोहन सिंह ने भी भाग लिया। यूनिट की प्रशासनिक
अधिकारी मेजर शशि मेहता जो स्वयं भी एक अल्ट्रा रनर हैं, के मार्गदर्शन
मेें यह दौड़ सम्पन्न हुई।
हॉफ मैराथन में पुलिस प्रशासन का भी बहुत योगदान रहा, पुलिस पूरी हॉफ
मैराथन के दौरान कैडेटों के साथ रही व उन्हें पूरी सुरक्षा प्रदान की।
इस हॉफ मैराथन के लिए आईटीसी सहारनपुर ने हॉफ मैराथन में भाग लेने वाले
सभी कैडेटों को टी.शर्ट व अन्य सामग्री उपलब्ध करायी। भूतपूर्व खिलाडी
भूपेन्द्र सिंह ने प्रथम पांच कैडेटों को जूते प्रदान किए व सभी कैडेटो
को अन्य सुविधा उपलब्ध करायी। एनआईसी कोच विकास सैनी ने भी कैडेटों का
मार्गदर्शन किया।
21 किमी हॉफ मैराथन दौड़ का आयोजन कैडेट पायल प्रथम,आंचल द्वितीय व हिमांशी तृतीय रही