ऐजेंसी: व्हाट्सएप एंड्रॉयड फोन उपयोगकर्ताओं के लिए एक ऐसी सुविधा पर काम कर रहा है,जो उन्हें एक निश्चित समय के भीतर व्यक्तिगत चैट और मैसेज को डिलीट कर पाने की सुविधा देगी। बताया जा रहा है कि यह फीचर जल्दी उपलब्ध होगा। एक रिपोर्ट के अनुसार, फेसबुक के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप ने इस फीचर को एक्सपायरिंग मैसेज नाम दिया है। शुरुआत के लिए व्हाट्सएप ग्रुप में यह सुविधा केवल ग्रुप एडमिन के लिए उपलब्ध होगी।इसका मतलब है कि केवल ग्रुप एडमिन ही है निर्धारित कर पाएगा कि समूह के अन्य सदस्य समूह में समयबद्ध रूप से गायब हो सकने संदेशों को साझा करने में सक्षम होंगे या नहीं। एडमिन उस समय अवधि को भी निर्धारित करेगा, जिसके भीतर संदेश गायब हो जाएंगे। उपलब्ध विकल्प 1 दिन, 1 सप्ताह और 1 महीने के हैं। यह एंड्रॉयड वर्जन के लिए 2.20.110 मैं व्हाट्सएप बीटा में उपलब्ध है।
व्हाट्सएप के मैसेज तय समय में डिलीट हो जाएंगे
• SKS NEWS भारत की बात