तहसील सदर उप जिलाधिकारी अनिल कुमार ने तहसील क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर बने क्वारटाइन होम का निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने बताया कि तहसील सदर क्षेत्र के अंतर्गत 4 क्वारटाइ होम बनाए गए हैं। जिसमें 70 बेड के क्षमता का क्वारटाइन होम मदर टेरेसा पैरामेडिकल कॉलेज दिल्ली रोड पर ,75 बेड की क्षमता का क्वारटाइन होम आशा मॉडर्न पब्लिक स्कूल जनता रोड पर,100 बेड की क्षमता का क्वारटाइन होम सरस्वती विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल दिल्ली रोड पर तथा 100 बेड की क्षमता का क्वारटाइन होम नगर पंचायत सुल्तानपुर चिलकाना में स्थापित किया गया है। वर्तमान में मदरसा पैरा मेडिकल कॉलेज क्वारटाइन होम में 53,आशा मॉडर्न स्कूल क्वारटाइन होम में 43,सरस्वती विहार स्कूल क्वारटाइन होम में 16, तथा चिलकाना के क्वारटाइन होम में 58 व्यक्तियों को क्वारटाइन किया गया है।क्वारटाइन होम पर राशन की व्यवस्था राजस्व/आपूर्ति विभाग द्वारा की जा रही है तथा शिक्षा विभाग द्वारा खाना बनाया जा रहा है साफ-सफाई की व्यवस्था पंचायत राज विभाग द्वारा तथा सेनेटाइजेशन नगर निगम द्वारा किया जा रहा है। उपजिलाधिकारी ने निरक्षण के दौरान सभी संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि क्वारटाइन होम में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए तथा क्वारटाइन किए गए व्यक्तियों को दिए जा रहे खाने आदि की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।निरक्षण के दौरान क्वारटाइन किए गए सभी व्यक्तियों को उनके द्वारा हाथ धोने के लिए साबुन ,सेनेटाइजर, फेस मास्क का भी वितरण किया गया तथा सभी को निर्देशित किया गया कि वह साफ सफाई व सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें।उन्होंने यह भी अवगत कराया की 100 100 बेड की क्षमता के 2 और क्वारटाइन होम खोलने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
उप जिलाधिकारी ने तहसील क्षेत्र में बने क्वारटाइन होम का किया निरीक्षण