सारिका गुप्ता: बना रही मास्क, गरीबों को मुफ्त बांट रही हैं, रोजाना बना रहीं 70-100 मास्क, झुग्गी झोंपड़ी व बस्तियों में बांट रहीं हैं मास्क की कमी से निपटने के शहर की महिलाएं, वार्ड-33 से नीलम चौधरी, पूजा शर्मा,पूनम प्रजापति, पूनम शर्मा,अंजू त्यागी,ममता आगे आई हैं। महिलाओं ने सारिका गुप्ता से प्रेरणा लेकर न सिर्फ अपने घरों में मास्क बनाना शुरू किया है बल्कि वह इसे जरूरतमंदों तक पहुंचा भी रही हैं। गरीबों को वह इसे मुफ्त में दे रही हैं।
कोरोना की वजह से मास्क की कमी हो गई है। गरीबों, झोपड़ियों में रहने वालों व मज़दूरों को मास्क नहीं मिल पा रहे हैं। कछ लोग पैसे की कमी की वजह से इसे खरीद ही नहीं पा रहे हैं।
मास्क बनाने के लिए सारिका गुप्ता रेडमेंट कपड़े खरीदे। फिर घर में सिलाई मशीन लगाकर इन्हें बनाने का काम शुरू किया। रोजाना 70 से 100 मास्क तैयार कर रही है। मास्क बनाने के बाद सुबह शाम इन्हें बस्तियों में गरीबों को नि:शुल्क वितरित भी कर रही हैं। इसके लिए यह न तो कोई पैसा ले रही हैं और न ही किसी संस्था से कोई और सहयोग। अपने स्तर से इसे शुरू किया। सारिका गुप्ता भाजपा महिला मोर्चे की मंत्री भी हैं। वह कहती हैं कि अब तक सैकड़ों मास्क बनाकर जरूरतमंदों तक पहुंचाया गया है।
उनका कहना है कि बाजार में मास्क काफी महंगे हैं। ऐसे में गरीब तबके के लोग इसे खरीद नहीं पाते हैं। इसीलिए उन्होंने इसे बनाने का काम शुरू किया।
ज्यादा संख्या में मास्क बना सकती है लेकिन कपड़े की दिक्कत है। सारिका गुप्ता कहती हैं कि कपड़े की दुकान बन्द हैं। जिसकी वजह से थोड़ी दिक्कत आ रही है। कपड़ा आसानी से नहीं मिल पा रहा है। अगर मिल जाए तो रोजाना हजारों मास्क तैयार कर लोगों को उपलब्ध कराए जा सकते हैं। उन्होंने इसके लिए जिला प्रशासन से भी सहयोग की अपील की है।
सारिका गुप्ता कहती हैं कि अगर प्रशासन दुकानें खुलवा कर उन्हें कपड़ा दिलवा दे तो वह बड़ी संख्या में मास्क तैयार करवा सकती हैं।
इस मे प्रदीप कुमार चौधरी, नीलम चौधरी , राजीव सैनी, पूजा शर्मा, बबिता सैनी,राजेंद्र गुप्ता,अमन शर्मा,अनिल सैनी,महेन्द्र सैनी,पूनम प्रजापति, पूनम शर्मा,अंजू त्यागी,ममता आदि का पूरा योगदान मिल रहा है।
सारिका गुप्ता= जिला मंत्री, महिला मोर्चा, सहारनपुर
व्हाट्सएप नंबर- 9760475069