खादी के मास्क तैयार कर नि:शुल्क बांट रहीं सारिका गुप्ता, नीलम चौधरी

कोरोना की दहशत और लॉकडाउन के बाद मास्क की कालाबाजारी हो रही है। कुछ जगहों पर 10-20 रुपये में बिकने वाला मास्क 60 से 100 रुपये तक में बिक रहा है। सहारनपुर से सारिका गुप्ता खादी का मास्क बनाकर लोगों के बीच नि:शुल्क वितरित कर रही हैं।



सारिका गुप्ता ने सहारनपुर में खादी मास्क की सबसे पहले शुरुआत की। उन्होंने इस काम के लिए अन्य महिलाओं को भी प्रेरित किया। अब सहारनपुर महानगर की एक दर्जन महिलाएं मास्क बना रही हैं। अब सारिका लोगों की सहायता के लिए सैनिटाइजर बनाने की तैयारी कर रही हैं। 


नीलम चौधरी ने बताया कि मास्क बनाने से लॉकडाउन में समय भी कट रहा है और साथ में समाजसेवा भी हो रही है। 


कोमल शर्मा, पूजा शर्मा,पूनम प्रजापति, पूनम शर्मा,अंजू त्यागी,ममता बताती हैं कि गरीब लोगों के लिए कुछ करने के बाद उन्हें आत्मसंतोष मिल रहा है। इन्होंने बताया कि इस विकट समय में ये लोग मास्क की बिक्री करने के बारे में सोच भी नहीं सकती हैं। उनका लक्ष्य है कि खादी से तैयार मास्क हर जरूरतमंद तक पहुंचे। महिलाओं और गरीब लोगों को प्राथमिकता के आधार पर मास्क वितरित किए जा रहे हैं।


सारिका गुप्ता= जिला मंत्री, महिला मोर्चा, सहारनपुर
व्हाट्सएप नंबर- 9760475069


Popular posts
अपराध की रोकथाम के लिए पुलिस कप्तान का'आपरेशन थर्ड आई' अर्जुन सिंह भंडारी
Image
भारतीय सेना के शौर्य का इतिहास सबके लिए प्रेरणा: शीतल टण्डन जिला व्यापार मण्डल द्वारा 1971 के भारत-पाक युद्ध के 50वें विजय दिवस पर शहीद मीनार पर शहीदों को नमन
Image
थाना मिर्जापुर पुलिस तथा बदमाश के बीच हुई जबरदस्त मुठभेड़ में बदमाश सहित एक उप निरीक्षक भी घायल
Image
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन से जुड़े पत्रकारों द्वारा 24 घण्टे का अल्टीमेटम देते ही थाना जनकपुरी पुलिस को करना पड़ा जीशान गाढ़ा को गिरफ्तार
Image
विकलांग को ट्राईसाइकिल प्रदान की: संस्थापक मनीष अरोडा
Image