सहारनपुर : उन्नाव की बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार व दरिन्दों द्वारा जलाने के बाद उसकी दर्दनाक मौत हो गयी उसके खिलाफ व पीड़ित को न्याय दिलाने हेतु विधायक संजय गर्ग ज़िलाध्यक्ष चौ० रुद्रसेन और महानगर अध्यक्ष आज़म शाह के नेतृत्व में महानगर सहारनपुर के धरना स्थल में धरने का आयोजन किया गया। जिसमें समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने हेतु हुंकार भरी व महा महिम राज्यपाल को सम्बोधित पाँच सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट सहारनपुर के माध्यम से दिया गया।
उन्नाव सामूहिक बलात्कार पीड़िता को न्याय दिलाने हेतु सपा विधायक संजय गर्ग के नेतृत्व में सहारनपुर में धरना