सहारनपुर। अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वारिश परिवार की गांधी
जयंती की पूर्व संध्या पर एक आवश्यक बैठक ब्रहमपुरी कालोनी स्थित
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.चंद्रबली शर्मा के आवास पर आयोजित की गयी।
बैठक में 2 अक्टूबर गांधी जयंती व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर
शास्त्री की जयंती के अवसर पर उनके चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित कर नमन
किया गया।
इस अवसर पर संगठन के मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश शर्मा ने कहा कि हमें
गांधी जी के बलिदानों व त्याग को भूलना नहीं चाहिए। गांधी जी महान आत्मा
थे। उन्होने खेद व्यक्त करते हुए कहा कि देश की केन्द्र व प्रदेश सरकारें
स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही हैं, और
उनके सम्मान को ठेंस पहुंचाने का कार्य कर रही है। सेनानियों के परिवारों
को सियासी चश्मे से देखा जा रहा है जो कि उनके साथ अन्याय है। उन्होंने
कहा कि जिन सपूतों ने देश की आजादी में अपने प्राणों तक को न्यौछावर कर
दिया उनके परिजनों को सरकार कोई सम्मान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि
अब सेनानी संगठन एकजुट होकर अपने हकों की आवाज उठाने का काम करेगा।
क्योंकि भाजपा सरकार में उनकी कहीं सुनवाई नही हो रही है।
बैठक में सुशीला शर्मा, सुनील शास्त्री, सुनीता देवी, अनिल त्यागी, बबली,
कंवरजहां, अर्जुन त्यागी, घनश्याम, तेग सिंह आदि मौजूद रहे।
स्वतंत्रता सेनानी वारिसान संगठन की बैठक आहूत गांधी व शास्त्री के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प दोहराया
• SKS NEWS भारत की बात